पूर्व शिक्षिका रचना दीक्षित को ‘मीराबाई-लक्ष्मीबाई स्मृति-सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
मीराबाई-लक्ष्मीबाई स्मृति-सम्मान
मुन्ना ठाकुर फारबिसगंज
पूर्व शिक्षिका सम्मानित हुईं।

फारबिसगंज (अररिया). प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा पंचायत स्थित बाबा चौक के निकट ठाकुर निवास पर विश्व मातृ भाषा दिवस एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब फारबिसगंज के द्वारा +2 भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय की पूर्व शिक्षिका रचना दीक्षित को ‘मीराबाई-लक्ष्मीबाई स्मृति-सम्मान’ से सम्मानित किया गया। श्रीमती दीक्षित को ॐ शान्ति केन्द्र की सदस्या शान्ति कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास और क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा माला पहनाकर धार्मिक और साहित्यिक पुस्तकादि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर उनके पुत्र, सुपुत्री और बच्चे भी मौजूद थे।