फारबिसगंज में बिहार बाल मंच ने किया पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को बताया पेड़ों का महत्व

Edited By: Jay Dubey
Updated At: 07 March 2026 15:44:56

प्रोफेसर कॉलोनी पीडब्ल्यूडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने किया स्वच्छता एवं जल सिंचन कार्य

Advertisement

फारबिसगंज। बिहार बाल मंच द्वारा रविवार की शाम प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने की जबकि संचालन मनीष राज ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था से जुड़े स्कूली बच्चों द्वारा परिसर की साफ-सफाई और जल सिंचन कार्य से की गई। इसके बाद श्री विनोद कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रकार के पौधों जैसे तुलसी, पीपल, आँवला, शनि, अर्जुन, नीम, जामुन, वट, चंदन और महुआ के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे हमें केवल छाया और ईंधन ही नहीं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए इनकी रक्षा और निरंतर पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर पौधरोपण करना एक पुण्य कार्य है।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार साझा किए।

Advertisement