फारबिसगंज में बीजेपी की प्रेस वार्ता: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां साझा, मक्का प्रोसेसिंग यूनिट की मांग उठी

Edited By: Jay Dubey
Updated At: 21 June 2025 04:35:19

रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में योजनाओं की समीक्षा के साथ स्थानीय स्तर पर मक्का प्रोसेसिंग यूनिट की आवश्यकता पर ज़ोर

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को फारबिसगंज स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें मोदी सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता, और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व गति से विकास किया है।

इस प्रेस वार्ता में एक विशेष और ज़मीनी सवाल भी उठाया गया, जो स्थानीय किसानों और क्षेत्रीय विकास से जुड़ा है।
Times Bharat News के एडिटर-इन-चीफ जय दुबे ने भाजपा नेताओं से सीधा सवाल किया:
"फारबिसगंज क्षेत्र मक्का उत्पादन में अग्रणी है, फिर भी यहां अब तक मक्का प्रोसेसिंग यूनिट क्यों नहीं स्थापित की गई?"

इस सवाल ने न सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचा, बल्कि मंच पर मौजूद नेताओं को भी जवाब देने के लिए प्रेरित किया। जय दुबे ने यह भी जोड़ा कि एक प्रोसेसिंग यूनिट से किसानों को उचित मूल्य, युवाओं को रोजगार और फारबिसगंज को औद्योगिक पहचान मिलेगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने इस सवाल को सार्थक बताया और कहा कि वे इसे नीति-निर्माताओं तक पहुँचाएंगे। स्थानीय जरूरतों और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में ठोस प्रयास करने का आश्वासन भी दिया गया।

क्या मिलेगा जवाब?

पूरा वीडियो देखिए और जानिए क्या कहा नेताओं ने...

Advertisement