बिहार सियासत में बड़ा धमाका: पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को थमाया नोटिस, चुनाव रद्द होने का खतरा!

Edited By: Jay Dubey
Updated At: 19 February 2026 19:18:50

पटना हाई कोर्ट सख्त: 42 विधायकों पर गिरेगी गाज?

Advertisement

टाइम्स भारत न्यूज़

बिहार: धांधली के आरोपों पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 42 विधायकों को नोटिस जारी; हलफनामे में धोखाधड़ी का आरोप

पटना: बिहार की सियासत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना हाई कोर्ट ने चुनाव में गड़बड़ी और हलफनामे में गलत जानकारी देने के गंभीर आरोपों को लेकर राज्य के 42 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट की इस सख्त कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोटिंग में धांधली और नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र (Affidavit) में संपत्ति या आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों ने जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने सभी संबंधित विधायकों से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों न उनके चुनाव को रद्द कर दिया जाए। अदालत ने चुनाव आयोग से भी इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

सियासी हलचल तेज

इस नोटिस के बाद बिहार के सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों में खलबली मच गई है। जिन 42 विधायकों को नोटिस भेजा गया है, उनमें कई बड़े नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। विधि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो इन विधायकों की सदस्यता पर तलवार लटक सकती है और भविष्य में उनके चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी लग सकती है।

टाइम्स भारत न्यूज़ इस मामले की पल-पल की अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा।

ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए बने रहें टाइम्स भारत न्यूज़ के साथ।

Advertisement