DCLR के कार्यों का मूल्यांकन करेगी बिहार सरकार, सचिव ने कहा-रैयतों का काम आसान करना आपकी जिम्‍मेदारी

Edited By: Jay Dubey
Updated At: 04 February 2026 23:01:57

सरकार भू‍म‍ि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) के कार्यों का मूल्यांकन करेगी।

Advertisement


DCLR के कार्यों का मूल्यांकन करेगी बिहार सरकार, सचिव ने कहा-रैयतों का काम आसान करना आपकी जिम्‍मेदारी
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) के सचिव जय सिंह ने कहा है कि सरकार भू‍म‍ि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) के कार्यों का मूल्यांकन करेगी।


शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और विशेषज्ञों द्वारा साझा किए गए अनुभवों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू कर राजस्व से संबंधित सभी सेवाओं को और अधिक प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी बनाएंगे।


सेवानिवृत अपर सचिव विनोद कुमार झा ने दाखिल–खारिज, बीएलडीआर एक्ट एवं रुल पर विस्तृत जानकारी देते हुए सुनवाई और निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी। झा ने इस दौरान रेवेन्यू कोर्ट के कार्य, सैरात बंदोबस्ती, भूमि बंदोबस्ती नियमावली की विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि पूर्व में अंचलाध‍िकारियों का भी मूल्‍यांकन क‍िया जाता रहा है।


राजस्व सेवाओं का असली असर तभी महसूस होता है जब आम नागरिकों को समय पर यह मिले। डीसीएलआर अग्रिम पंक्ति के प्रतिनिधि हैं।आपकी दक्षता, संवेदनशीलता और ईमानदार कार्यशैली पूरे अनुमंडल के प्रशासनिक माहौल को प्रभावित करती है। मुझे भरोसा है कि आप सभी इस प्रशिक्षण की सीख को अपने दैनिक कार्यों में उतारकर राज्य की राजस्व कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएंगे।

विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री।

Advertisement