ओपिनियन: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के 'योगी'? क्यों नए चेहरों के बजाय 'अनुभवी योद्धा' पर दांव लगाएगी बीजेपी?

Edited By: Jay Dubey
Updated At: 08 May 2026 05:35:13

शुभेंदु अधिकारी के रथ पर फायरिंग: हार से बौखलाई टीएमसी की खूनी साजिश या बंगाल का 'असली' चरित्र?

Advertisement

विशेष रिपोर्ट: 'दीदी' की बौखलाहट और शाह का 'मास्टरस्ट्रोक'; क्या बंगाल में अब चलेगा 'योगी मॉडल'? शुभेंदु ही होंगे 'मिशन सोनार बांग्ला' के नायक!

संपादक: टाइम्स भारत न्यूज़ डेस्क तारीख: 07 मई, 2026

1. काउंटिंग के दिन 'दिल्ली' का बड़ा एक्शन: शाह के निर्देश से हड़कंप

सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि काउंटिंग के दिन शाम 4:00 बजे, जब रुझान स्पष्ट हो रहे थे, गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बंगाल के सभी सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा और नियंत्रण को अपनी निगरानी में ले लें।

क्यों जरूरी था यह कदम? पूरे देश ने नेशनल टीवी पर देखा था कि कैसे पूर्व में ईडी (ED) की छापेमारी के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दफ्तरों में घुसकर फाइलें छीनी थीं। ममता बनर्जी की 'बौखलाहट' और टीएमसी के पिछले 'छवि' को देखते हुए केंद्र ने इस बार कोई जोखिम नहीं लिया। यह निर्देश मिलते ही प्रशासनिक गलियारों में छटपटाहट साफ देखी गई, क्योंकि अब सरकारी रिकॉर्ड्स और फाइलों के साथ 'लीपापोती' करना नामुमकिन हो गया है।

2. रक्त-रंजित राजनीति: शुभेंदु अधिकारी के रथ पर हमला

बंगाल की राजनीति का चरित्र एक बार फिर लहू से लाल होता दिखा। कल रात जिस तरह से शुभेंदु अधिकारी के चंद्रनाथ रथ पर तीन गोलियां बरसाई गईं, उसने यह साबित कर दिया कि बंगाल में हार के बाद हिंसा टीएमसी की आखिरी उम्मीद बची है। इस जानलेवा हमले ने स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल में हत्या और हिंसा को 'आम बात' बना दिया गया है।

3. अब 'योगी मॉडल' की दरकार: बंगाल को चाहिए सख्त शासन

बंगाल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब जनता के बीच से एक ही मांग उठ रही है— 'यूपी वाला योगी मॉडल'। बंगाल के अपराधियों और गुंडागर्दी के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर वाली नीति और कड़े कानून की जरूरत है। तुष्टीकरण और रक्त-रंजित राजनीति के इस दौर को केवल एक 'कठोर' नेतृत्व ही खत्म कर सकता है।

4. बंगाल का 'नया चेहरा' या 'पुराना योद्धा'? सीएम पद की रेस

भाजपा की एक नीति रही है कि वह अक्सर नए और चौंकाने वाले चेहरों को मुख्यमंत्री बनाती है। लेकिन बंगाल की जमीन अलग है। टीएमसी चुनाव से पहले कहती थी— "यह यूपी-बिहार नहीं, बंगाल है।"

शुभेंदु अधिकारी ही क्यों?

  • इतिहास की समझ: बंगाल को चलाने के लिए उस चेहरे की जरूरत है जो यहाँ के रक्त-रंजित इतिहास और टीएमसी के 'किले' की हर ईंट को पहचानता हो।
  • अनुभव: किसी नए या प्रयोगधर्मी चेहरे पर दांव लगाना भाजपा के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
  • योद्धा की छवि: शुभेंदु अधिकारी ने न केवल ममता बनर्जी को उन्हीं के घर (भवानीपुर) में धूल चटाई है, बल्कि वह जमीन पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे हैं।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगाल की सत्ता की कमान अंततः शुभेंदु अधिकारी के हाथों में ही जाएगी, क्योंकि 'खेला' खत्म करने वाले को ही शासन का अधिकार मिलना तय माना जा रहा है।

Advertisement