अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया |
अभिषेक ने पहले छक्कों और फिर चौकों की लाइन लगा दी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। नागपुर में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओवर में संजू सैमसन और तीसरे औवर में ईशान किशन कैच आउट हुए। हालांकि, ओपनर अभिषेक शर्मा ने दूसरे छोर से प्रहार करना जारी रखा। अभिषेक ने पहले छक्कों और फिर चौकों की लाइन लगा दी। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह से ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में ही युवराज को पछाड़ दिया है। युवराज ने अपने करियर में खेले 58 टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में 74 सिक्स लगाए थे। वहीं अभिषेक 34वें मैच में ही उनके आगे निकल गए। शर्मा जी ने टी20 इंटरनेशनल की 33 पारियों में अब तक 78* सिक्स लगा दिए हैं।